अगर आपका कोई काम बैंक से जुड़ा है, तो उसे समय पर पूरा कर लें क्योंकि फरवरी महीने में बैंकों की छुट्टियों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। इस बार फरवरी में लगभग 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम फरवरी में करने का सोच रहे हैं, तो उसे जनवरी में ही पूरा कर लें, नहीं तो आपको असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।
फरवरी में क्यों बंद रहेंगे बैंक?
फरवरी में कई ऐसे त्योहार हैं जिनकी वजह से बैंकों की छुट्टियां होंगी। इनमें से कुछ छुट्टियां स्टेट-स्पेसिफिक हैं, यानी ये छुट्टियां केवल उन्हीं राज्यों में मान्य होंगी जहां ये त्योहार मनाए जाते हैं। जैसे सरस्वती पूजा, थाई पूसम, गुरु रवि दास जयंती, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और महाशिवरात्रि। इसके अलावा, हर महीने की तरह दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।
अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां
फरवरी में कई राज्यों में त्योहारों के चलते बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों की सूची नीचे दी गई है, ताकि आप अपने काम की प्लानिंग सही से कर सकें:
फरवरी 2025 में बैंकों की छुट्टियां:
- 2 फरवरी (रविवार)
- 2 फरवरी (सरस्वती पूजा) – केवल अगरतला
- 8 फरवरी (दूसरा शनिवार)
- 9 फरवरी (रविवार)
- 11 फरवरी (थाई पूसम) – दक्षिण भारत (चेन्नई)
- 12 फरवरी (गुरु रवि दास जयंती) – शिमला
- 15 फरवरी (लुई-नगाई-नी) – इंफाल
- 16 फरवरी (रविवार)
- 19 फरवरी (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती) – बेलापुर, मुंबई और नागपुर
- 20 फरवरी (राज्य दिवस) – आइजोल और ईटानगर
- 22 फरवरी (चौथा शनिवार)
- 23 फरवरी (रविवार)
- 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) – पूरे देश में
- 28 फरवरी (लोसर) – गंगटोक